Los Angeles
संस्था के नियम

1. छात्र/छात्राओं को नियमित कॉलेज आना अनिवार्य है।
2. समस्त छात्र/छात्राओं को कॉलेज अपने निर्धारित समय पर आना अनिवार्य है। अन्यथा उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
3. कॉलेज के सभी कोर्स के छात्र/छात्राओं को I-CARD के साथ आना अनिवार्य है।
4. कॉलेज के सभी कोर्स के छात्र/छात्राओं को निर्धारित ड्रेस कोड में आना अनिवार्य है।
5. गुरुवार के दिन ड्रेस कोड अनिवार्य नहीं है।
6. प्राचार्य के अनुमति के बिना कॉलेज में छात्र/छात्राओं को अभिभावक के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को लाना मना है।
7. कॉलेज कैम्पस में मोबाइल चलाना मना है।
8. ट्यूशन फीस 1 से 15 तारीख तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
9. प्रवेश लेने के बाद कोई भी फीस वापस नहीं की जायेगी।
10. लाइब्रेरी से दी गई किताब को छात्र अधिकतम 15 दिन रख सकते हैं।
11. किसी भी छात्र/छात्रा का ट्रांसफर सर्टिफिकेट केवल पेरेंट्स के ट्रांसफर केस पर ही दी जायेगी, जिसके लिए ट्रांसफर आदेश की छायाप्रति देनी होगी।
12. कॉलेज का कोई भी छात्र या छात्रा अनुशासन भंग करने अथवा दुर्व्यवहार या दुराचार का दोषी पाये जाने पर उसका प्रवेश निरस्त कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
13. कॉलेज की सम्पत्ति या सामग्री को हानि पहुँचाने वाले छात्र-छात्रा को क्षतिपूर्ति स्वयं करनी होगी।
14. Personality Development and Internal अंक छात्र के अनुशासन एवं परीक्षा व्यवहार तथा संस्था के नियमों के पालन करने पर आधारित है।
15. यदि छात्र/छात्रा सत्र के बीच से अध्ययन छोड़कर जाना चाहते हैं तो उक्त कोर्स की सम्पूर्ण शुल्क जमा करनी होगी।